Computer Arithmetic Hindi ( कंप्यूटरअरिथमेटिक )

Computer Arithmetic ( कंप्यूटरअरिथमेटिक )

Arithmetic का हिंदी अर्थ अंकगणित होता है। अंकगणित में जोड़ना, घटना, गुणा, भाग आदि गणनाएं होती हैं। जब हम कंप्यूटर ( CPU) में जो भी गणनाएं अथवा अंकगणित क्रियाएं करते हैं, तो उसे कंप्यूटर Arithmetic कहते हैं।

Arithmetic में सभी प्रकार की क्रियाएं होती हैं जैसे जोड़ना, घटना, गुणा, भाग, दो संख्याओं ( Numbers) के बीच तुलना करना कि कौन बड़ा है या छोटा है अथवा बराबर है। Control Unit बहुत सारी सर्किट से मिलकर बनी होती है। इसमें Basic सर्किट And Gate , Or Gate और Not Gate होती हैं। ये सारी क्रियाएं बाइनरी डिजिट में होती हैं जिससे हमें सटीक output प्राप्त होता है।

Types of Computer Arithmetic

1. Integer Arithmetic
2. Float(Real) Arithmetic

1. Integer Arithmetic

पहले जानते हैं कि Integer क्या है? Integer का अर्थ होता है पूर्णांक। ऐसे numbers जो पूर्ण हो अर्थात numbers के पीछे दशमलव संख्या न हो। । जैसे : 108,512,33,2 यह पूर्णांक संख्या कहलाती है।

यही पूर्णांक संख्या को Arithmetic क्रियाओं के साथ गणना किया जाता है, जैसे दो संख्याओं को जोड़ना, , घटाना, गुणा करना, भाग करना आदि। इसे integer Arithmetic कहते हैं।

2. Float(Real) Arithmetic

Float अर्थात Real Numbers जो वास्तविक संख्या को दर्शाता हो, उसे floating कहते हैं। वास्तविक संख्या में Numbers हमेशा दशमलव में होते हैं।

जैसे: 2.3, 22.99, 223.001, 0.01 आदि। कंप्यूटर गणना में सूक्ष्म परिणाम लाने के लिए वास्तविक संख्या की जरूरत पड़ती है।

1 thought on “Computer Arithmetic Hindi ( कंप्यूटरअरिथमेटिक )”

Leave a Comment