HTTP GET and POST method
HTTP यह एक प्रोटोकॉल है जिससे client और server के बीच communication का कार्य होता है। यह प्रोटोकॉल जानकारी, डेटा तथा सूचनाओं को आदान-प्रदान करने में मदद करती है।
जिस कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र का उपयोग हो रहा है उसे client कहते हैं अर्थात हम (यूजर), तथा जिस कंप्यूटर में website होस्ट हो रहा है उसे server कहा जाता है।
HTTP GET और HTTP POST का उपयोग निम्न प्रकार की स्थितियों में किया जाता है:
HTTP GET:
HTTP GET एक method है जो client को server से डेटा प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह HTTP (Hypertext Transfer Protocol) का एक मूलभूत हिस्सा है जो web browser और server के बीच communication को सक्षम बनाता है।
PHP में $_GET संबंधित array method उपलब्ध कराया जाता है जिसकी मदद से दिए गए जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है। इस method में यूजर द्वारा दिए गए टेक्स्ट को encode करके भेजा जाता है।
- GET method का उपयोग सर्वर से डेटा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
- यह केवल read-only operation पर कार्य करता है, इसलिए GET method में सर्वर पर कोई परिवर्तन नहीं होता है।
- GET method में डेटा पैरामीटर्स URL में शामिल होते हैं।
- इसमें डेटा साइज सीमित होता है।
Advantages:
- यह सरल और आसान है।
- इस method के डेटा को कैश किया जा सकता है।
- GET method के URL को बुकमार्क किया जा सकता है।
- इस method के डेटा को लॉग किया जा सकता है।
Disadvantages:
- डेटा साइज सीमित होता है।
- GET method में Sensitive डेटा को secure नहीं किया जा सकता है।
- GET method के डेटा को कैश करने से समस्याएं हो सकती हैं।
HTTP POST:
HTTP POST Method क्या है?
HTTP POST method जिसका उपयोग server पर डेटा भेजने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर एक form के रूप में उपयोग में आता है, जहाँ उपयोगकर्ता जानकारी दर्ज करते हैं, और फिर इसे server पर भेजते हैं।
जब कोई उपयोगकर्ता एक post request करता है, तो डेटा http request की बॉडी में स्थानांतरित किया जाता है। यह डेटा server पर process किया जाता है, और उसके बाद यूजर को जानकारी प्रदान कर दी जाती है।
उदाहरण:
जब आप online form भरते हैं (जैसे कि name, Gmail आदि) और submit बटन पर क्लिक करते हैं, तब ब्राउज़र POST request भेजता है।
जब कोई App किसी server को डेटा भेजता है (जैसे नई जानकारी जोड़ना), तब POST method का उपयोग किया जाता है।
Advantages:
- POST request डेटा को URL में नहीं, बल्कि बॉडी में भेजता है, जिससे यह कम दिखाई देता है और अधिक सुरक्षित होता है।
- GET की तुलना में, जो URL की लंबाई द्वारा सीमित है, POST बड़ी मात्रा में डेटा संभालने में सक्षम है।
- POST ऐसे ऑपरेशनों के लिए उपयुक्त है, जिन्हें अद्वितीयता (idempotency) की आवश्यकता नहीं होती।
Disadvantages:
- POST Mathod जटिल होता है, जिससे इसका उपयोग करना कठिन होता है।
- इस Mathod के डेटा को कैश नहीं किया जाता है, नहीं तो इसकी Performance धीमा हो सकता है।
POST और GET में अंतर:
Security: POST method में डेटा को URL में नहीं दिखाता, जिससे यह GET की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है।
Data size: POST method में भेजे जाने वाले डेटा की कोई निश्चित सीमा नहीं होती, जबकि GET में URL की लंबाई सीमित होती है।
Data Format: GET method में बाइनरी डेटा का उपयोग नहीं कर पाता, केवल टेक्स्ट को ही भेज सकता है, लेकिन POST method में बाइनरी तथा ASCII दोनों तरह के डेटा को भेजा जा सकता है, इसलिए इसमें image,video, document आदि को भेजा जाता है।