Difference Between OSI Model and TCP IP Model in Hindi (OSI मॉडल और TCP IP मॉडल दोनों में अंतर)

OSI Model TCP IP Model

TCP/IP मॉडल और OSI मॉडल दोनों ही नेटवर्क संचार को समझने और डिज़ाइन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉडल हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग तरीके से कार्य करते हैं और उनकी संरचना भी अलग है।

OSI Model

OSI मॉडल, जिसे Open Systems Interconnection Model के नाम से जाना जाता है, यह नेटवर्क संचार को समझने और उसके डिज़ाइन के लिए एक मानकीकृत संरचना प्रदान करता है।

यह मॉडल नेटवर्क संचार को सात विशिष्ट लेयर्स में विभाजित करता है, जिनमें से प्रत्येक का अपना विशेष कार्य होता है।

TCP/IP Model

TCP/IP मॉडल कंप्यूटरों की “भाषा” और “नियम” है, जो उन्हें आपस में संवाद करने में सुविधा प्रदान करता है। यह Protocol Specified करता है कि डेटा को कैसे पैकेज करना, भेजना और प्राप्त करना चाहिए।

TCP/IP मॉडल एक व्यावहारिक मॉडल है जो इंटरनेट के विकास के साथ developed हुआ है। यह वास्तविक दुनिया में लागू किया गया है और इंटरनेट के कार्य करने के तरीके को दर्शाता है।  इसमें चार लेयर्स होती हैं।

Difference Between OSI Model and TCP IP Model

Difference Between OSI Model and TCP IP Model

OSI मॉडल और TCP/IP मॉडल दोनों में अंतर:

OSI ModelTCP/IP Model
इसका पूरा नाम Open Systems Interconnection Model है।इसका पूरा नाम Transmission Control Protocol/Internet Protocol Model है।
OSI मॉडल एक रेफेरेंस मॉडल है।TCP/IP मॉडल एक प्रैक्टिकल (practical) मॉडल है।
इसके 7 लेयर्स होते है।इसके सिर्फ 4 लेयर्स होते है।
OSI ऊपर से नीचे Approach में काम करता है।TCP/IP निचे से ऊपर Approach में काम करता है।
OSI मॉडल में प्रत्येक लेयर के लिए अलग-अलग Protocols होते हैं।TCP/IP मॉडल में Protocols को लेयर में मिलाकर रखा गया है।
इसमें Data Link Layer और Physical Layer अलग होती हैं।TCP/IP में दोनों को एक साथ Network Access Layer में रखा गया है।।
यह वास्तविक दुनिया में लागू नहीं किया गया है।यह वास्तविक दुनिया में लागू किया गया है।
OSI प्रोटोकॉल इंडिपेंडेंट मॉडल है।TCP/IP प्रोटोकॉल डिपेंडेंट मॉडल है।
इसे मॉडल को नेटवर्किंग को समझने के लिए बनाया गया है।TCP/IP को नेटवर्किंग को लागू (implement) करने के लिए बनाया गया है।
OSI मॉडल Hardware Devices (राउटर, स्विच आदि) को Standardize करता है।TCP/IP कंप्यूटरों को नेटवर्क से जड़ने का काम करता है।
OSI में नेटवर्क लेयर Connection-Oriented और Connection-Less दोनों सर्विस देती है।TCP/IP में केवल Connection-Less सर्विस देती है।
OSI मॉडल का हेडर साइज 5 Bytes होता है।TCP/IP मॉडल का हेडर साइज 20 Bytes होता है।
इसका उपयोग शिक्षा और रिसर्च में ज्यादा किया जाता है।इसका उपयोग इंटरनेट और रियल नेटवर्किंग में अधिक होता है।
इस मॉडल को ISO द्वारा 1984 में विकसित किया गया था।TCP/IP Model की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी।
यह Protocols को define नहीं करता है।यह Protocols define करता है जैसे TCP, IP, FTP, आदि।

TCP/IP मॉडल इंटरनेट की Practical methodology को दर्शाता है, जबकि OSI मॉडल एक आदर्श और मानकीकरण किया गया ढांचा है, जिसका उपयोग नेटवर्क संचार की प्रक्रिया को समझने के लिए किया जाता है। दोनों मॉडल नेटवर्किंग के education को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन TCP/IP मॉडल इंटरनेट के संदर्भ में अधिक प्रासंगिकता (relevance) रखता है।

Similarities between OSI and TCP/IP

  • दोनों मॉडल लेयर पर आधारित होते हैं, अर्थात कार्यों को अलग-अलग लेयर्स में विभाजित किया गया है।
  • दोनों मॉडल का उद्देश्य नेटवर्किंग को संरचित और आसान बनाना है।
  • ये दोनों यह तय करते हैं कि डेटा एक कंप्यूटर से दूसरे तक कैसे ट्रांसफर होगा।
  • दोनों मॉडल्स में प्रत्येक लेयर पर विशेष प्रोटोकॉल्स का उपयोग किया जाता है (जैसे TCP, IP, HTTP आदि)।

TCP IP Model in Hindi – टी सी पी ईपी मॉडल क्या है?

OSI Model In Hindi – OSI मॉडल किसे कहते है?

Leave a Comment