Entity Relationship Model in Hindi
Entity Relationship Model
Entity Relationship Model एक डेटाबेस डिज़ाइन मॉडल है जो RDBMS का एक हिस्सा है। इसमें डेटा को व्यवस्थित और संरचित (structured) करने में मदद करता है।
यह मॉडल डेटाबेस के डेटा को entities, attributes, और relationships के रूप में दर्शाता है जिसमें किसी भी प्रकार के database को प्रस्तुत कर सकते है। E-R model डेटाबेस की संरचना को समझने और डिज़ाइन करने में मदद करता है।
ER Model उन इंजीनियरो और डेवलपर के लिए उपयोगी होते है जो नए database का डिजाइन करना चाहते है या database को उसके मौजूदा रूप में documented करना चाहते है।

History
Entity-Relationship Model डेटाबेस डिजाइन का एक महत्वपूर्ण cosept है, जिसका उपयोग डेटाबेस की संरचना को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। इस मॉडल को पीटर चेन (Peter Chen) ने 1976 में अपने Research Paper “The Entity-Relationship Model – Toward a Unified View of Data” में प्रस्तावित किया था। तब से यह मॉडल डेटाबेस डिजाइन का एक standard मॉडल बन गया है।
Components of Entity Relationship Model
ER Model के मुख्य तीन घटक होते है:

1. Entity
Entity को आयात (rectangle) द्वारा दर्शाया जाता है। Entity एक वास्तविक दुनिया (Real World) की वस्तु (Object) या अवधारणा (concept) है जिसके बारे में डेटा या जानकारी संग्रहीत किया जाता है।
Example: student, book, Department.
Types of Entity
Entity मुख्यतः निम्न प्रकार के होते है:
I. Strong Entity
Strong entity एक ऐसी entity है जिसका अपना एक यूनिक पहचानकर्ता होता है। उदाहरण के लिए, एक छात्र की entity एक strong entity हो सकती है क्योंकि उसका एक (Unique) अद्वितीय छात्र आईडी होता है।

II. Weak Entity
Weak Entity एक ऐसी entity है जिसका अपना एक unique पहचान नहीं होता है। उदाहरण के लिए, एक address की entity एक weak Entity हो सकती है क्योंकि उसका कोई unique पहचानकर्ता नहीं होता है।

III. Associative Entity
एक associative Entity दो या अधिक entities के बीच संबंध को दर्शाती है। उदाहरण के लिए, एक छात्र और एक पुस्तक के बीच एक एसोसिएटिव entity हो सकती है जो दर्शाती है कि छात्र ने पुस्तक को उधार लिया है।
IV. Aggregate Entity
यह दो या अधिक entities को मिलाकर बनाई जाती है। उदाहरण के लिए, एक ऑर्डर की entity एक aggregate entity हो सकती है जो ऑर्डर की विभिन्न विशेषताओं को मिलाकर बनाई जाती है।
2. Attribute
Attribute अर्थात विशेषता या गुण। Attribute को गोल (circle) shape से दर्शाया जाता है। यह एक डेटा element है जो एक इंटिटी के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
उदाहरण के लिए, एक छात्र का नाम, पता, और फोन नंबर।
Types of Attributes
I. Simple Attribute:
एक सामान्य attribute है जो एक ही मान को संग्रहीत करती है। उदाहरण के लिए, एक छात्र का नाम।

II. Multi-valued Attributes:
इनमें अनेक मान हो सकते हैं, जैसे कि एक व्यक्ति की टेलीफोन नंबर।

III. Composite Attributes:
ये attribute कई sub-attribute में विभाजित होते हैं, जैसे कि address (गली, शहर, राज्य)।

IV. Derived Attributes:
ये attribute अन्य attribute से निकाले जाते हैं, जैसे कि उम्र जो जन्म तिथि से प्राप्त की जाती है।

3. Relationship
रिलेशनशिप का मतलब है दो या दो से अधिक एंटिटीज़ (Entities) के बीच का संबंध। यह database में एंटिटीज़ को आपस में जोड़ता है और उनके बीच के interaction को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, एक छात्र और एक पुस्तक के बीच एक रिलेशनशिप हो सकता है।
Types of Relationships
One-to-One Relationship
एक एंटिटी का एक रिकॉर्ड दूसरी एंटिटी के केवल एक रिकॉर्ड से जुड़ा होता है।
उदाहरण: एक व्यक्ति का एक पासपोर्ट नंबर होता है, और एक पासपोर्ट नंबर केवल एक व्यक्ति से जुड़ा होता है।

One-to-Many Relationship
एक एंटिटी का एक रिकॉर्ड दूसरी एंटिटी के कई रिकॉर्ड्स से जुड़ा होता है।
उदाहरण: एक टीचर कई स्टूडेंट्स को पढ़ाता है, लेकिन एक स्टूडेंट का केवल एक टीचर होता है।

Many-to-One Relationship
यह वन-टू-मैनी का उल्टा होता है। कई रिकॉर्ड्स एक ही रिकॉर्ड से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: कई स्टूडेंट्स एक ही क्लास में पढ़ते हैं।

Many-to-Many Relationship
एक एंटिटी के कई रिकॉर्ड्स दूसरी एंटिटी के कई रिकॉर्ड्स से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: एक स्टूडेंट कई कोर्सेज ले सकता है, और एक कोर्स कई स्टूडेंट्स द्वारा लिया जा सकता है।
इसे लागू करने के लिए एक जंक्शन टेबल (Junction Table) का उपयोग किया जाता है।

Self-Referencing Relationship
एक एंटिटी के रिकॉर्ड्स उसी एंटिटी के दूसरे रिकॉर्ड्स से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: एक एम्प्लॉयी (Employee) दूसरे एम्प्लॉयी को रिपोर्ट कर सकता है (मैनेजर-एम्प्लॉयी रिलेशनशिप)।
Advantages of Entity Relationship Model
- इंटिटी रिलेशनशिप मॉडल डेटाबेस के डेटा को व्यवस्थित और संरचित करने में मदद करता है।
- इंटिटी रिलेशनशिप मॉडल डेटाबेस के डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
- इंटिटी रिलेशनशिप मॉडल डेटाबेस के डेटा को पुनर्प्राप्त करने में मदद करता है।