Input device ( इनपुट डिवाइस )
इनपुट डिवाइस वे डिवाइस होते हैं जिनका उपयोग कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देने के लिए किया जाता है।
दूसरे शब्दों में, इनपुट डिवाइस एक ऐसा डिवाइस होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर में डेटा तथा निर्देश प्रदान किया जाता है।
इनपुट डिवाइस की मदद से कंप्यूटर में उपयोगकर्ता कोई भी कमांड इनपुट कर सकता है। इनपुट डिवाइस के बिना कंप्यूटर चलाना असंभव है। जब तक उपयोगकर्ता कंप्यूटर को कोई कमांड नहीं देगा, तब तक कंप्यूटर में कोई क्रिया नहीं होगी।
कंप्यूटर उपयोगकर्ता द्वारा इनपुट लेने के बाद प्रोसेस के लिए CPU में भेज देता है, जिससे वह इनपुट मशीनी भाषा में बदल जाता है।
इनपुट डिवाइस निम्न प्रकार के होते हैं:
1. Keyboard ( कीबोर्ड )
यह कम्प्यूटर में उपयोग होने वाली एक standard इनपुट डिवाइस है। अर्थात यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से symbol, number, command तथा text टाइप कर सकते हैं।
कीबोर्ड में अनेक प्रकार की keys (कुंजियाँ) होती हैं जो कंप्यूटर में लगभग सभी प्रकार के डेटा को इनपुट किया जा सकता है। कीबोर्ड में लगभग 101 keys होती हैं, लेकिन अलग-अलग कंपनी के कीबोर्ड में keys की संख्या अलग-अलग होती है।
कीबोर्ड में मुख्य रूप से निम्न प्रकार की keys होती है:
- Numeric keys
- Alphanumeric keys
- Cursor control keys ( Special keys)
- Function keys

i. Numeric keys
यह कीबोर्ड के Right side में होती है। इसमें 0, 1, 2……9 तक की संख्या और साथ ही mathematics operator +, –, *, . , / keys होते है।
ii. Alphanumeric keys
यह कीबोर्ड के मध्य में स्थित होता है जिसे user सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। इसके अंतर्गत alphabets ( A to Z) और Numbers तथा Symbol ( 0 to 9 और ! @ # $ % & * ? () + – =) आते हैं।
iii. Cursor control keys
Keyboard में ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं arrow keys होती हैं जिन्हें Cursor Control keys कहते हैं। इसकी मदद से किसी भी elements को अपने अनुसार दाएं, बाएं, ऊपर और नीचे move कर सकते हैं।
Cursor Control keys का उपयोग text editing में, किसी text अथवा object को select करने तथा move करने के लिए किया जाता है।
vi. Function keys
Keyboard में function keys सबसे ऊपर में स्थित होती हैं। यह विभिन्न प्रकार के कार्य perform करती हैं। इसमें कुल 12 keys होती हैं जो विशिष्ट कार्य को करवाने के लिए use की जाती हैं।
यह आमतौर पर Function keys के रूप में होती हैं जो F1 से F12 तक होती हैं। कुछ सामान्य Function keys जिनका इस्तेमाल अधिक किया जाता है:
- F1: यह Help menu को खोलने के लिए होता है।
- F2: यह Function key Rename के लिए होती है।
- F3: किसी फाइल अथवा फोल्डर को Search के लिए use किया जाता है।
- F5: इसका उपयोग refresh करने के लिए किया जाता है।
- F11: इसका उपयोग Full Screen करने के लिए किया जाता है।
- F12: Web browser में Developer tools को खोलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
2. Mouse ( माउस ):
माउस के उपयोग से कंप्यूटर चलाना और भी आसान हो गया है, क्योंकि माउस एक pointing device है जिसे कोई भी यूजर आसानी से चला सकता है।
माउस cursor की movement को कंट्रोल करने में मदद करता है। अर्थात मॉनिटर screen में एक White arrow होता है जिसे यूजर माउस के माध्यम से कंट्रोल करता है।
इसे अमेरिकी वैज्ञानिक “Douglas Engelbart” ने सन 1964 में अविष्कार किया था।
माउस में सामान्यतः दो बटन, left बटन, right बटन और बीच में एक स्क्रॉल व्हील होता है। Left बटन को किसी फाइल या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट अथवा क्लिक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Right बटन का उपयोग Option खोलने के लिए किया जाता है, और स्क्रॉल व्हील का उपयोग pages को ऊपर और नीचे लाने के लिए किया जाता है।

3. Scanner ( स्कैनर ):
Scanner का उपयोग चित्र, टेक्स्ट और डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने के लिए किया जाता है। इसे हम सॉफ्टकॉपी भी कह सकते हैं।
यह भी एक ऑप्टिकल इनपुट डिवाइस है जो किसी भी डेटा, जो स्कैन किए हुए डेटा है, उसे डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है। इसे कंप्यूटर में सेव करके भी रखा जाता है।

4. Digital Camera ( डिजिटल कैमरा ):
Digital camera भी एक इनपुट डिवाइस है जो images और videos को कैप्चर करता है और यह डेटा की मेमोरी में सेव कर लेता है। इसका उपयोग वर्तमान में अधिक किया जा रहा है।
यह लगभग कई क्षेत्रों में उपयोग होता है, जैसे कि शादी, फिल्म शूटिंग, समाचार आदि अन्य क्षेत्रों में।

5. Microphone ( माइक्रोफोन ):
Microphone अर्थात mice जिसकी मदद से हम किसी भी व्यक्ति की आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग गाना रिकॉर्डिंग, भाषण, चेतावनी आदि के लिए होता है।
यह एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है। अर्थात बोले गए एनालॉग सिग्नल को डिजिटल रूप में कंप्यूटर में स्टोर किया जाता है।

“ Input device in Hindi उम्मीद है कि यह topic आपके लिए Helpful हुआ होगा। और अधिक topics के लिए Search Button अथवा Read More Topics पर जाएं। “