What is JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट क्या है?

JavaScript क्या है?

JavaScript एक high-level, dynamic, और interpreted programming language है, जिसे interactive web pages बनाने के लिए किया जाता है। इसे मुख्य रूप से वेब डेवलपमेंट में प्रयोग किया जाता है।

 JavaScript का उपयोग उपयोगकर्ताओं के interface को interactive बनाने, data processing, और वेब पेज पर गतिशीलता लाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, JavaScript का उपयोग सर्वर-साइड प्रोग्रामिंग, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, गेम डेवलपमेंट, और अन्य क्षेत्रों में भी किया जाता है।

History of JavaScript

इसे सन 1995 में Netscape Communications के एक इंजीनियर Brendan Eich ने विकसित किया था। इसके कुछ प्रमुख संस्करण(versions) हैं:

  • JavaScript 1.0: December 1995 में JavaScript का पहला version, JavaScript 1.0, Netscape Navigator 2.0 के साथ रिलीज़ हुआ।
  • JScript: 1996 में Microsoft ने JScript नाम से JavaScript का एक compatible version बनाया।
  • ECMAScript 1: 1997 में Ecma International ने JavaScript का एक स्टैण्डर्ड, ECMAScript 1 को प्रकाशित किया।
  • ECMAScript 3: 1999 में ECMAScript 3 को रिलीज़ किया, जिसमें regular expressions, try-catch blocks, और अन्य विशेषताएँ शामिल की गई थीं।
  • Node.js: 2009 में Node.js रिलीज़ हुआ, जिसमें JavaScript को server-side programming के लिए विकसित किया गया।
  • ECMAScript 5: 2010 में ECMAScript 5 रिलीज़ हुआ।
  • ECMAScript 6: यह 2015 में रिलीज़ हुआ।

Syntax

JavaScript का syntax सरल और स्पष्ट है। यह C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तरह है और इसमें ब्लॉक को प्रदर्शित करने के लिए curly braces {} का उपयोग किया जाता है। उदाहरण:

Example

function greet(name) {

console.log(“Hello, ” + name + “!”);

}

greet(“World”);

 Output: Hello, World!

Features of JavaScript

1. JavaScript OOP कांसेप्ट को सपोर्ट करता है जैसे कि objects, classes, inheritance आदि।

2. JavaScript में फंक्शन को variable की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. यह एक dynamic language है, जिसमें कोड रन टाइम पर एक्सीक्यूट होता है।

4. JavaScript कोड ब्राउज़र में एक्सीक्यूट होता है, जिससे webpage की functionality बढ़ जाती है।

5. JavaScript में error handling के लिए try-catch blocks प्रोवाइड किए गए हैं।

6. security features शामिल हैं जैसे कि same-origin policy और content security policy।

JavaScript Variables

सभी प्रोग्रामिंग भाषाओं की तरह ही JavaScript में भी variable होते हैं, जिसका उपयोग डेटा संग्रहित करने के लिए किया जाता है। डेटा का मान स्थाई रहता है, किन्तु प्रोग्रामिंग के दौरान variable के मान को बदला जा सकता है। 

JavaScript में variable के कुछ निम्न प्रकार के नियम होते हैं: 

1. JavaScript में variable के नाम को “var” keyword से परिभाषित किया जाता है। 

2. keyword नाम का उपयोग variable के नाम में नहीं रख सकते। 

3. Variable के नाम को अंग्रेजी के alphabet या underscore ही होना चाहिए। 

4. इसमें variable के नाम को अंक अथवा किसी भी प्रकार के symbol से नहीं रख सकते। 

5. आगे के अक्षर में भी space नहीं होने चाहिए। 

6. Variable का नाम कितने भी अक्षरों का रखा जा सकता है।

Expression

JavaScript में expression वह कोड का टुकड़ा है जो एक वैल्यू का परिणाम देता है। उदाहरण में, symbolic और गणितीय ऑपरेशनों के द्वारा बनाए गए expression शामिल हैं। 

Example: 

var a = 5; 

var b = 10; 

var sum = a + b;  // यहाँ a + b एक expression है। 

Output: 15 

उपरोक्त उदाहरण में, a + b एक expression है जो अंत में वैल्यू 15 देता है।

Applications of JavaScript

  1. Web Development
  • Javascript का उपयोग करके डायनामिक और इंटरैक्टिव वेब पेज बनाए जा सकते हैं।
  • जटिल वेब एप्लिकेशन बनाने के लिए किया जाता है।
  • Javascript का उपयोग करके responsive डिज़ाइन बनाने के लिए किया जाता है।
  1. Mobile App Development
  • जावास्क्रिप्ट का उपयोग करके हाइब्रिड मोबाइल ऐप बनाए जा सकते हैं।
  • इसका उपयोग करके नेटिव मोबाइल ऐप बनाए जा सकते हैं।
  1. Game Development
  • इसका उपयोग गेम development में किया जाता है जिससे यूजर गेमिंग के लिए आकर्षित होते हैं।
  • इससे कई तरह के game बने जा चुके हैं जैसे कि सबसे लोकप्रिय Snake Game आदि।

Limitations of JavaScript

Security Limitations: JavaScript code क्लाइंट-साइड पर निष्पादित होता है, जिससे सुरक्षा की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

Browser Compatibility: JavaScript code विभिन्न ब्राउज़रों पर अलग-अलग व्यवहार कर सकता है। 

Speed Limitations: JavaScript की गति सीमित हो सकती है, खासकर जटिल अनुप्रयोगों में। 

Offline Support Limitations: JavaScript ऑफ़लाइन समर्थन की सीमाएं होती हैं, जिससे ऐप्स ऑफ़लाइन उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। 

Real-Time Data Limitations:  Real-Time रियल-टाइम डेटा की सीमाएं होती हैं, जिससे रियल-टाइम ऐप्स बनाने में समस्याएं आती हैं। 

Networking Limitations: नेटवर्किंग की सीमाएं होती हैं, जिससे नेटवर्किंग ऑपरेशन्स में समस्याएं आती हैं।

What is JavaScript in Hindi – जावास्क्रिप्ट क्या है? उम्मीद है कि यह  topic आपके लिए  Helpful हुआ होगा। और अधिक  topics के लिए  Search Button अथवा  Read More Topics पर जाएं। “

Leave a Comment