What is Oracle in Hindi

What is Oracle

Oracle एक डेटाबेस सॉफ़्टवेयर है जो डेटा जैसे: जानकारी, रिकॉर्ड, नंबर, और टेक्स्ट को Store, Manage और process करने का कार्य करता है। इसे एक डिजिटल फाइल कैबिनेट की तरह सोचें, जहाँ आप अपना सारा डेटा सुरक्षित रख सकते हैं और जब जरूरत हो, तो आसानी से ढूंढ सकते हैं।

इसे समझने के लिए SQL (Structured Query Language) सीखना जरूरी है, जो डेटाबेस से बातचीत करने का तरीका बताती है।

Oracle एक बेहद शक्तिशाली डेटाबेस टूल है, जिसका उपयोग बड़े संस्थानों, कंपनियों और सरकारी System में डेटा को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए किया जाता है। यह डेटा को टेबल्स में स्टोर करता है और SQL (Structured Query Language) भाषा की मदद से उसे manage किया जाता है।

What is Oracle in Hindi

यह 1977 में लॉरी एलिसन (Laurie Ellison) और उनकी टीम द्वारा विकसित किया गया था। Oracle डेटाबेस अपनी High security, scalability और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है, जो इसे बड़े Enterprise Applications के लिए उपयोग किया जाता है।

Oracle की प्रमुख विशेषताएँ (Features): 

  1. यह ट्रांजैक्शन्स की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करता है, जिसमें Atomicity, Consistency, Isolation, और Durability शामिल हैं।
  2. RAC (Real Application Clusters) और Data Guard के जरिए 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।
  3. यह बड़े डेटा वॉल्यूम और उपयोगकर्ताओं को संभालने की क्षमता प्रदान करता है।
  4. इसमें एन्क्रिप्शन, ऑडिटिंग, और यूजर Role-based access जैसी सुरक्षा सुविधाएँ शामिल हैं।
  5. RMAN (Recovery Manager) के माध्यम से ऑTomated Backup की सुविधा मिलती है।
  6. यह एक साथ कई डेटाबेस को प्लग-इन डेटाबेस के साथ प्रबंधित करने की अनुमति देता है।
  7. बड़ी टेबल्स को छोटे हिस्सों में बाँटकर Performance को बढ़ाने में मदद करता है।
  8. यह Oracle का Advanced Programming Language है, जो Programmability के लिए उपयोग किया जाता है।

Application of Oracle

Oracle का उपयोग निम्न क्षेत्रो में होता है:

1. Bank: लेन-देन और ग्राहक विवरणों को संभालने के लिए।

2. Online shopping (Amazon, Flipkart): उत्पादों, ऑर्डर्स और Payment को ट्रैक करने के लिए।

3.Government departments: नागरिकों के रिकॉर्ड (जैसे: आधार कार्ड) को स्टोर करने के लिए।

4. Hospital: मरीजों का list और Appointments को मैनेज करने के लिए।

DBMS notes Hindi

Normalization in DBMS in Hindi

What is Oracle in Hindi उम्मीद है कि यह  topic आपके लिए  Helpful हुआ होगा। और अधिक  topics के लिए  Search Button अथवा  Read More Topics पर जाएं। 

Leave a Comment