Wired Network in hindi – वायर्ड नेटवर्क क्या है?

Wired Network in hindi

कंप्यूटर नेटवर्क वह system है जिसमें कई device (जैसे computer, laptop, mobile) आपस में जुड़कर data share करते हैं।

जब हम नेटवर्क को communication channel (जैसे wired या wireless) के आधार पर बांटते हैं, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि data किस माध्यम (तार या बिना तार) के जरिए एक device से दूसरे तक जाता है।

Communication channel का मतलब है वह रास्ता जिसके जरिए data transfer होता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: Wired (तारों वाला) और Wireless (बिना तारों वाला)।

इसके आधार पर कंप्यूटर नेटवर्क को निम्नलिखित दो प्रकारों में बांटा गया है:

Wireless Network in Hindi – वायरलेस नेटवर्क क्या है?

Wired Network (तारों वाला नेटवर्क)

Wired क्या है?

Wired का मतलब है “तारों के साथ”। यह एक ऐसी technology है जिसमें data (जैसे internet, आवाज, या जानकारी) को एक device से दूसरे device तक भेजने के लिए भौतिक तारों या cable का उपयोग होता है। इसमें तारों के जरिए device आपस में जुड़ते हैं।

Wired network एक ऐसा system है जिसमें कई device (जैसे computer, laptop, printer) तारों या cable के जरिए आपस में जुड़कर data share करते हैं। यह network internet, file transfer, या device के बीच communication के लिए इस्तेमाल होता है।

इस प्रकार के Network  में, कंप्यूटर और device wiring या cable के माध्यम से जुड़े होते हैं। Wired Network केवल छोटे area के कम्प्यूटर कों आपस मे जोड़ने के लिए करते है जैसे LAN।

Wired Network  मे सभी कम्प्यूटर कों wire तार के माध्यम से जितने भी  multiple device उनको एक दूसरे से wire cable के ज़रिये जोड़ा जाता है जो connection हों रहा है वो wire के माध्यम से होता है।

यदि हमें किसी बड़े area मान  लो हमें दिल्ली के सारे computer कों आपस मे जोड़ना है networking करनी करनी है तो possible नही हों पाएगा wire ही wire लगेंगे और लागत भी बढ़ जाएगी इस वजह से wired network  केवल छोटे जगह के लिए ही उपयोगी होता है।

Wired network आमतौर पर लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) में उपयोग किए जाते हैं। जब छोटे area के computer कों आपस मे जोड़ना हों तब केबल या तार का ही उपयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • आपके घर में internet router से computer को ethernet cable से जोड़ना।
  • Office में कई computer को तारों से जोड़कर data share करना।
  • Office में ethernet cable से कई computer को एक server से जोड़ना।
  • घर में router से smart TV को cable से जोड़कर internet चलाना।

कैसे काम करता है?

Wired technology में data electric signal के रूप में तारों (जैसे copper या fiber optic cable) के जरिए एक device से दूसरे device तक जाता है। ये signal बहुत तेजी से और बिना रुकावट के data transfer करते हैं।

यह process कुछ steps में होता है:
  1. Data Generation: एक device (जैसे computer) data (जैसे internet request, file) बनाता है।
  2. Signal Conversion: यह data cable में भेजने के लिए electric signal (copper cable में) या light signal (fiber optic cable में) में convert होता है।
  3. Transmission: Signal cable के जरिए दूसरे device या network equipment (जैसे router, switch) तक जाता है।
  4. Routing: Network device (जैसे router या switch) data को सही destination तक भेजता है।
  5. Reception: Receiving device signal को वापस data में convert करता है और उसे process करता है

उदाहरण:

आप घर में router को modem से ethernet cable के जरिए जोड़ते हैं।

Router से एक cable आपके computer तक जाती है।जब आप internet पर video चलाते हैं, data modem से router, फिर cable के जरिए computer तक पहुंचता है।

जब wired network के माध्यम से कंप्यूटर कों आपस मे जोड़ा जाता है तब  Wired Network में इस्तेमाल होने वाले तार के माध्यम से कंप्यूटर कों connect किया जाता है ।

Types Of Wired network (Wired network के प्रकार)

1. Ethernet Cable (CAT5, CAT6):

ये सबसे आम cable हैं, जो computer, router, और switch को जोड़ने के लिए इस्तेमाल होते हैं।

Ethernet Cable, खासकर CAT5 और CAT6, कंप्यूटर और अन्य नेटवर्क उपकरणों को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले wire होते हैं। ये केबल डेटा को एक device से दूसरे device तक भेजने का काम करते हैं।

CAT6 केबल CAT5 से ज़्यादा तेजी से डेटा Transmission होता हैं। CAT5 100 Mbps तक की स्पीड देता है, जबकि CAT6 1 Gbps तक की स्पीड देता है।

Wired Network in hindi

उदाहरण: laptop या computer को router से जोड़ने के लिए CAT6 cable।

2. Fiber Optic Cable:

Fiber Optic Cable, काँच या प्लास्टिक के बेहद पतले तारों से बनी होती हैं, जिनमें से प्रकाश की किरणें गुज़रती हैं। ये केबल डेटा को लाइट (रोशनी) के जरिये डेटा को ट्रांसफर करते हैं।,  बिना ताँबे के तारों (जैसे CAT5 या CAT6) के।

ये लाइट बहुत लंबी दूरी तक जा सकती है बिना कमजोर हुए। Fiber Optic Cable पर electromagnetic radiation (External electric waves) का कोई असर नहीं होता।

इसमें डेटा की ट्रांसमिशन स्पीड बहुत ज्यादा होती है, यानी डेटा बहुत तेज़ी से भेजा जा सकता है।

यह twisted-pair केबल (जो सामान्य केबल होती है) की तुलना में कई गुना तेज होती है।

Fiber Optic Cable light signal के जरिए data भेजते हैं, जो बहुत तेज और लंबी दूरी के लिए उपयुक्त हैं।

Wired Network in hindi

उदाहरण: internet service provider (ISP) का main network।

3. Coaxial Cable:

Coaxial Cable का इस्तेमाल केबल टीवी सिस्टम, ऑफिस बिल्डिंग्स और लोकल नेटवर्क साइट्स में किया जाता है।

इस केबल में एक Insulating Layer (बिजली को अलग करने वाली परत) होती है। और इसके अंदर तांबे (कॉपर) या एल्युमीनियम के तार होते हैं।

इंसुलेटिंग लेयर से इंटरफेरेंस (दूसरे सिग्नल का असर) और सिग्नल की गड़बड़ी कम होती है।

Wired Network in hindi

इसका इस्तेमाल TV या पुराने internet connection के लिए उपयोग होता है।

4. Twisted Pair Cable :

Twisted Pair Cable एक प्रकार का cable है, जो wired network में data transfer के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें तांबे (copper) के दो तार एक-दूसरे के साथ twisted (मुड़े हुए) होते हैं, जो signal interference को कम करते हैं।

Wired Network in hindi

यह सबसे सस्ती है लेकिन इसकी ट्रांसमिशन स्पीड सबसे कम है

Wired network में कुछ मुख्य हिस्से होते हैं:

1. Device: जैसे computer, laptop, या printer, जो network से जुड़ते हैं।

2. Cable: Data को एक device से दूसरे तक ले जाने के लिए तार (ethernet या fiber)।

3. Router (Switch): ये device कई device को आपस में जोड़ते हैं और data को सही जगह भेजते हैं।

4. Modem: Internet को wired network से जोड़ने के लिए modem का उपयोग होता है।

 Advantages of Wired Network

  • Data transfer बहुत तेज होता है (जैसे 1 Gbps या उससे ज्यादा)।
  • मौसम, दीवारें, या interference का कोई असर नहीं पड़ता।
  • Hack करना मुश्किल, क्योंकि cable तक physical access चाहिए।
  • Gaming या video calling के लिए बेहतर।
  • Fiber optic cable के साथ हजारों किलोमीटर तक data भेजा जा सकता है।
  • नेटवर्क में प्रत्येक कंप्यूटर को जोड़ने के लिए केबल की आवश्यकता होती है।
  • बेहतर perform प्रदान करता है।
  • अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित होता है।
  • केबल बिछाने के साथ हब और स्विच जोड़कर इसका विस्तार किया जा सकता है।

Disadvantages of Wired Network

  • Device को cable की वजह से एक जगह रखना पड़ता है।
  • Cable बिछाने में समय, मेहनत, और पैसे लगते हैं।
  • Cable टूटने या खराब होने पर मरम्मत की जरूरत पड़ती है।
  • Port की संख्या के आधार पर कम device ही जोड़ी जा सकती हैं।
  • Cable की वजह से जगह अव्यवस्थित लग सकती है।

 Application of Wired Network

Home: High-speed internet के लिए router से computer या TV को जोड़ना।

Office: कई कर्मचारियों के computer को एक server से जोड़ना।

Data Center: बड़े पैमाने पर data transfer और storage के लिए।

Gaming: कम latency के लिए gamers wired connection पसंद करते हैं।

Bank and Hospital: Secure और stable network के लिए।

Computer Network in Hindi – कंप्यूटर नेटवर्क क्या है?

Network Topology in Hindi

Leave a Comment