World Wide Web in Hindi

world wide web www

World Wide Web (www)

इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध हैं, जिन्हें search कर पाना आसान नहीं है। लेकिन www की मदद से दुनिया की किसी भी जानकारी को इंटरनेट से प्राप्त कर सकते हैं।

यह उपयोगकर्ताओं को वेब ब्राउज़र के ज़रिए टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और अन्य मल्टीमीडिया सामग्री को देखने और उनसे इंटरैक्ट करने की अनुमति देता है।

www का उपयोग इंटरनेट पर कुछ search करने, web देखने तथा अलग-अलग site से अलग-अलग जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से जानकारी प्राप्त करना और भी आसान हो गया है।

 इसके घटकों का निम्न विवरण है:

  1. Web Pages: ये HTML में लिखे गए Documents हैं जिन्हें उपयोगकर्ता अपने ब्राउज़र पर देख सकते हैं। प्रत्येक वेब पेज का एक यूनिक URL (यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर) होता है।
  2. Web Browser: Google Chrome, Microsoft Edge, Firefox और Safari जैसे सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन हैं जो उपयोगकर्ताओं को वेब सर्च करने और जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं।
  3. Hyperlinks: ये लिंक वेब पेजों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं, जिससे उपयोगकर्ता एक साधारण क्लिक से एक पेज से दूसरे पेज पर नेविगेट कर सकते हैं।
  4. Web Server: ये कंप्यूटर हैं जो वेबसाइट स्टोर करते हैं और request करने पर उपयोगकर्ताओं को वेब पेज प्रदान करते हैं।
  5. Protocol: WWW वेब पर डेटा संचार के लिए HTTP (हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल) और HTTPS (HTTP सिक्योर) जैसे प्रोटोकॉल पर निर्भर करता है।

History

WWW का आविष्कार टिम बर्नर्स-ली ने 1989 में किया था और इसने वैश्विक स्तर पर सूचना साझा(share) करने के लिए किया गया था। 1993 में वर्ल्ड वाइड वेब को जनता के लिए उपलब्ध कराया गया। पहला ग्राफ़िकल वेब ब्राउज़र, मोज़ेक, रिलीज़ किया गया।

WWW का उपयोग निम्न कार्य लिए किया जाता है:

  1. सूचना साझा करना
  2. संचार (ईमेल, सोशल मीडिया)
  3. मनोरंजन (स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग)
  4. शिक्षा
  5. ई-कॉमर्स (ऑनलाइन शॉपिंग)

World Wide Web in hindi प्रोटोकॉल क्या है इन हिंदी ” उम्मीद है कि यह  topic आपके लिए  Helpful हुआ होगा। और अधिक  topics के लिए  Search Button अथवा  Read More Topics पर जाएं।

Leave a Comment